मई 23, 2024 4:52 अपराह्न

printer

जोगिन्दर नगर विस क्षेत्र की 109 वर्षीय चिंतो देवी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पोस्टल बैलेट मतदान अभियान के तीसरे दिन मतदान केंद्र गियुणी-एक की 109 वर्षीय चिंतो देवी ने मतदान कर न केवल अपने लोकतांत्रिक दायित्व का बखूबी निर्वहन किया बल्कि उम्र के इस पड़ाव में दूसरे के लिए प्रेरणास्रोत भी बनी है। इसी तरह ठारा मतदान केंद्र की 105 वर्षीय फुलमू देवी, मचकेहड़ की 103 वर्षीय नारदू देवी, बसाही गांव की 102 वर्षीय भीखमू देवी, मचकेहड़ गांव की 101 वर्षीय मकोरड़ी देवी, गांव हरयाली गंगोटी के 101 वर्षीय काशी राम तथा पतरैण गंगोटी की 100 वर्षीय चारजू देवी ने भी घर से ही अपने लोकतांत्रिक फर्ज को निभाया है।
इसके अतिरिक्त मतदान केंद्र सिमस की 99 वर्ष की प्रभी देवी व 98 वर्ष की शुभी देवी, गरोडू गांव की 98 वर्षीय निर्मला देवी, सूजा गांव की 97 वर्ष की गोदावरी ने भी पोस्टल बैलेट से मतदान किया है। इसके अलावा अन्य 85 वर्ष से अधिक उम्र तथा दिव्यांग मतदाताओं ने भी घर से भी पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने दायित्व का निर्वहन किया है। जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में ऐसे कुल 960 मतदाता जिसमें 880 वरिष्ठ तथा 80 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं जिन्होंने प्रपत्र 12 डी भरकर घर से ही वोट देने की इच्छा जाहिर की है।