जॉर्जिया में, हज़ारों लोग आज राष्ट्रपति मिखाइल कैवेलशविली के शपथ ग्रहण से पहले राजधानी त्बिलिसी में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जॉर्जिया की संसद ने 14 दिसंबर को मिखाइल कैवेलशविली को देश का राष्ट्रपति चुना था। वहीं वर्तमान राष्ट्रपति सैलोम ज़ुराबिचविली ने चुनाव को अवैध बताते हुए पद छोड़ने से इनकार कर दिया है।
चार मुख्य विपक्षी दलों ने भी चुनाव को अस्वीकार कर दिया है और संसद का बहिष्कार किया है। जॉर्जिया की ड्रीम पार्टी ने अक्टूबर में संसदीय चुनाव जीता था, लेकिन चुनाव में धोखाधड़ी के आरोप लगने के कारण लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया।
लेकिन लोगों का विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से प्रधानमंत्री इराकिल कोबाखिदजे की नवंबर में इस घोषणा को लेकर हो रहा है कि वे जॉर्जिया का यूरोपीय संघ की सदस्यता का आवेदन वर्ष वापस ले रहे हैं। जॉर्जिया के ज्यादातर नागरिक यूरोपीय संघ की सदस्यता के पक्ष में है। लेकिन जॉर्जिया ने यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंध को खारिज कर दिया था।