मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 5, 2025 12:50 अपराह्न

printer

जॉर्जिया: राजधानी त्बिलिसी में प्रदर्शनकारियों ने की राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश, पुलिस के साथ हुई झड़प

जॉर्जिया में जारी राजनीतिक अशांति के बीच कल राजधानी त्बिलिसी में प्रदर्शनकारियों की  राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश में पुलिस के साथ झड़प हो गई। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की बौछारें कीं और पैपर स्प्रे का इस्तेमाल किया।

   

जब से सत्तारूढ़ जॉर्जियाई ड्रीम पार्टी ने पिछले वर्ष संसदीय चुनाव में जीत का दावा किया है, तब से काकेशस देश संकट में है। इसे यूरोपीय संघ समर्थक विपक्ष ने जीत हड़पने की बात कही थी। उस समय से जॉर्जिया सरकार ने यूरोपीय संघ में शामिल होने पर बातचीत रोक दी है। प्रदर्शनकारियों ने सत्तारूढ़ जॉर्जियाई ड्रीम पार्टी पर रूस के हितों पर काम करने का आरोप लगाया है।

   

राजनीतिक कैदियों की रिहाई और जल्द चुनाव कराने की मांग को लेकर हजारों प्रदर्शनकारि‍यों ने जॉर्जियाई और यूरोपीय संघ के झंडे लहराते हुए मध्य त्बिलिसी में मार्च किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला