सरकार ने बजट में जैव-फार्मा शक्ति योजना का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए पांच वर्ष में दस हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इस पहल का उद्देश्य जैविक और जैव-समान दवाओं के उत्पादन के लिए भारत के इकोसिस्टम को मजबूत करना है। साथ ही उच्च मूल्य वाले जैव-औषधीय उत्पादों और दवाओं के घरेलू विकास और विनिर्माण को बढ़ावा देना भी है। इसके अलावा आयात पर निर्भरता को कम करना और वैश्विक जैविक आपूर्ति श्रृंखलाओं में देश की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना है।
News On AIR | फ़रवरी 2, 2026 9:16 अपराह्न
जैविक दवाओं के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बजट में 10 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया