टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में अपनी जमानत की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल की है। आलमगीर आलम को ईडी ने पूछताछ के बाद 15 मई को गिरफ्तार किया था। इडी की ओर से पूर्व मंत्री और उनके पीएस समेत तीन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है, जिसपर अदालत संज्ञान भी ले चुका है।
Site Admin | जुलाई 18, 2024 8:45 अपराह्न
जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में अपनी जमानत की गुहार लगाई