कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आज नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ‘जेल का जवाब वोट से’ नारे के साथ प्रचार कर रही है और आज लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार गीत भी लॉन्च करेगी।
इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ साजिश रचने और भाजपा पर उनकी जान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।