अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अमरीकी सांसदों को बताया कि उन्हें जेफरी एपस्टीन के अपराधों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही उससे मुलाकात की कोई याद है। श्रीमती क्लिंटन ने एक बयान में कहा कि उन्हें उनकी आपराधिक गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। श्रीमती क्लिंटन रिपब्लिकन नेतृत्व वाली समिति द्वारा एपस्टीन मामले की संघीय जांच-पड़ताल के तहत पेश हुईं। एपस्टीन की 2019 में हिरासत में मौत हो गई थी, उन पर यौन तस्करी के आरोप थे।
श्रीमती क्लिंटन ने छानबीन की कड़ी आलोचना की और समिति पर उन्हें गवाही देने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि जनवरी में दिए गए अपने शपथ-पत्र के अलावा उनके पास इस सिलसिले में बताने को कुछ भी अतिरिक्त नहीं है।