जेपीएससी प्रथम सिविल सेवा भर्ती घोटाले में चार्जशीटेड जमशेदपुर के डीआरडीए के निदेशक संतोष कुमार गर्ग समेत 7 आरोपियों को अग्रिम जमानत देने से अदालत ने इंकार कर दिया है। आरोपियों की ओर से दाखिल याचिका को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने खारिज कर दिया। अदालत ने पिछले दिनों याचिकाकर्ताओं की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।
Site Admin | मार्च 5, 2025 11:18 पूर्वाह्न
जेपीएससी प्रथम सिविल सेवा भर्ती घोटाले में 7 आरोपियों को अग्रिम जमानत देने से अदालत ने किया इनकार