हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल, प्रदेश महासचिव कुसुम शेरवाल और हरपाल कंबोज अपने समर्थकों के साथ आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने तीनों नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दूसरे दलों से कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में किए गए कार्यों से विभिन्न वर्गों, विशेषकर गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि लोग श्री मोदी को बड़े जनादेश के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।