राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के आदेश पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, जेएसएससी ने सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए दो सदस्यीय कमिटी का गठन किया है। कमिटी में संयुक्त सचिव मधुमिता कुमारी और उप सचिव अरविन्द कुमार लाल को शामिल किया गया है। कमिटी को जांच पूरी कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
Site Admin | सितम्बर 28, 2024 11:16 पूर्वाह्न
जेएसएससी ने सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए दो सदस्यीय कमिटी का गठन किया