जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय – जेएमआई ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए भारत की सर्वोच्च रैंक में तीसरे स्थान का दर्जा हासिल किया है। टाइम्स हायर एजुकेशन ने नौ अक्तूबर को वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 जारी किया था, जिसमें जामिया ने विश्व स्तर पर 401-500 बैंड में स्थान प्राप्त किया है।
इस सफलता पर जेएमआई के कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ ने कहा कि यह उल्लेखनीय प्रदर्शन हमारे शिक्षकों, छात्रों, शोधकर्ताओं, पूर्व छात्रों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और उद्योग-अकादमिक सहयोग के सामूहिक प्रयासों, समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है।
Site Admin | अक्टूबर 11, 2025 8:47 अपराह्न
जेएमआई ने भारत की सर्वोच्च रैंक में तीसरे स्थान का दर्जा हासिल किया