सितम्बर 29, 2025 10:52 पूर्वाह्न

printer

जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में भारत के नाम स्वर्ण पदक

भारत की अनुष्का ठोकुर ने जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में कल महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री-पोज़िशन में स्वर्ण पदक जीता लिया है।

 

नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह रेंज में 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में जीत के बाद ठोकुर का इस प्रतियोगिता में यह दूसरा स्वर्ण पदक था।

 

पुरुषों की 50 मीटर थ्री-पोज़िशन स्पर्धा में, एड्रियन कर्माकर ने रजत पदक जीता। भारत चार स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है।