मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 2, 2024 8:09 पूर्वाह्न

printer

जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

ओमान के मस्‍कट में जूनियर एशिया कप हॉकी के पूल ए में कल भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-1 से हरा दिया। अर्शदीप सिंह ने हैट्रिक लगायी जबकि अरिजीत सिंह हुंदल ने भारत के लिए 2 गोल किए। गुरजोत सिंह, रोशन कुजूर और रोहित ने एक-एक गोल किया। दक्षिण कोरिया के लिए एक मात्र गोल तहियोन किम ने किया।

 

इस जीत के साथ भारत सेमी फाइनल्‍स में पहुंच गया है, कल उसका मुकाबला मलेशिया से होगा। मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से खेला जाएगा।