जु-जित्सु खिलाड़ी सानिया परवीन और शबा परवीन ने मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इन खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश के देवास में उन्नीस से इक्कीस जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रथम वेस्ट जोन जु-जित्सु चैंपियनशिप में गोल्ड, सिल्वर और ब्राँज मेडल सहित कुल चार पदक जीते हैं। मुख्यमंत्री ने इन खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Site Admin | अगस्त 31, 2024 9:03 अपराह्न
जु-जित्सु खिलाड़ी सानिया परवीन और शबा परवीन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात