दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा है कि जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और निर्माणकारी काल विद्यालयी वर्ष होते हैं। उन्होंने यह बात आज दिल्ली स्तिथ शक्ति नगर स्कूल के एलुमनाई मिलन समारोह और खेल महोत्सव 2025 कार्यक्रम में कही। अपने संबोधन में श्री गुप्ता ने कहा कि विद्यालय में बिताए गए वर्ष आत्मविश्वास, आकांक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि पीएम-श्री विद्यालय उत्कृष्टता, आधुनिक अवसंरचना और समग्र विकास का प्रतीक हैं, और शिक्षकों, एलुमनाई तथा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वे ऐसे संस्थानों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।
Site Admin | दिसम्बर 14, 2025 8:08 अपराह्न
जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और निर्माणकारी काल विद्यालयी वर्ष होते हैं: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता