वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट और सभी के लिए समान अवसर देश के विकास के प्रमुख स्तंभ हैं।
नई दिल्ली में वर्चुअल माध्यम से आयोजित राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि ये स्तंभ देश में गुणवत्ता-आधारित, सतत और समावेशी विकास की परिकल्पना को सुदृढ़ करने में सहायक होंगे।
उन्होंने कहा कि उत्पादों की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए उद्योगों को बेहतर मानक संचालन प्रक्रिया, परीक्षण और प्रमाणन प्रोटोकॉल तथा साझा अवसंरचना को अपनाना चाहिए।
श्रम प्रधान क्षेत्रों जूते, चमड़ा, वस्त्र और फार्मा, पर श्री गोयल ने कहा कि इन क्षेत्रों को प्रक्रिया सुधार और कार्यबल के कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इससे अंततः बेहतर और उच्च गुणवत्ता वाली उत्पादकता प्राप्त होगी।