कल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर नेहा अरोड़ा ने बताया कि जीपीएस युक्त सभी पोलिंग पार्टी वाहन को रवाना कर दिया गया है जिनकी मॉनिटरिंग मुख्यालय से लगातार किया जा रहा है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चौथे चरण के तहत चार लोकसभा सीट के लिए कुल 23 यूनिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह 23 मतदान केंद्र थीम बेस्ड होंगे। उन्होंने बताया कि इसी तरह से 519 मतदान केंद्र को महिला संचालित बूथ बनाया गया है। जबकि 14 मतदान केंद्र का संचालन दिव्यांगों के माध्यम से कराया जाएगा।
Site Admin | मई 12, 2024 9:02 अपराह्न
जीपीएस युक्त सभी पोलिंग पार्टी वाहन को रवाना कर दिया गया
