केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा- हम ने झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। रांची में कल आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मौके पर श्री मांझी ने कहा कि केरल की लेबर पार्टी को हम पार्टी में विलय किया गया है। उनकी पार्टी देशभर में गरीब, वंचित, और आम लोगों के अधिकार के लिए चुनाव लड़ेगी। बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि झारखंड में पार्टी का जल्द विस्तार किया जायेगा।
Site Admin | अगस्त 5, 2024 5:02 अपराह्न
जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की
