गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद- जीएचएडीसी के आगामी आम चुनाव के मद्देनज़र जिले के सभी लाइसेंसधारी हथियार धारकों को हथियार और गोला-बारूद जमा करने का आदेश जारी किया गया है।
दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिला प्रशासन ने यह कदम जन शांति बनाए रखने, कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने और स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुगम बनाने के हित में उठाया है। आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।