भाजपा पर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि युवा सेवा एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा और उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया को सोच समझ कर बयानबाजी करनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जो भी कहा वह तथ्याधारित है ना कि कांग्रेस पार्टी ने नेताओं की तरह काल्पनिक, कांग्रेस पार्टी ने नेता केवल जनता को गुमराह करने के लिए जो मन में आए वह बोल देते है पर सच्चाई को जांचने का कोई भी परिश्रम नहीं करते है।
भाजपा नेता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज दौरे के दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के थुनाग पहुंचते ही स्वागत के लिए खड़े कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी और ठाकुर चेतराम समर्थक मंत्री के स्वागत के दौरान आपस मे उलझ पड़े। इस दौरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान जगदीश रेड्डी समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। सोशल मीडिया पर यह सियासी ड्रामे खूब वायरल हो रहा है। जिस राजनीतिक पार्टी यानी कांग्रेस में अनुशासन नाम का शब्द न हो वह दूसरों को क्या नसीहत बांटने चली है, कांग्रेस पार्टी ने मंत्रियों को एक चीज का ज्ञान होना चाहिए कि जयराम ठाकुर सरकार ने प्रदेश भर में जो सकारात्मक काम किए है वह कांग्रेस पार्टी कभी सोच भी नहीं सकती है। कांग्रेस पार्टी ने तो सत्ता में आते ही भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम किया है।
भाजपा नेता ने कहा कि अगर कांग्रेस की अंतर्कलह की बात करे तो 26 जुलाई 2024 को जितेंद्र ठाकुर ने कांग्रेस के प्रदेश सचिव सहित अन्य पदों से त्यागपत्र दे दिया था, उन्होंने त्यागपत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भेजा था। जितेंद्र ठाकुर ने लिखा था कि सरकार और संगठन के बीच समन्वय की कमी के कारण पदाधिकारियों को दरकिनार किया जा रहा है।
मैं लोगों के काम को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने का इच्छुक था, दो माह से समय मांग रहा हूं, लेकिन राज्य सचिवालय में अधिकारी नहीं चाहते कि कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मिलें। अगर गौर से देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी में कुछ भी अच्छा नहीं है, कांग्रेस पार्टी के नेता, मंत्री, सीपीएस, चेयरमैन, ओएसडी, राजनीतिक सलाहकार, निगम के मेंबर सभी कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री के दबाव में बयान दे रहे है। अगर कांग्रेस पार्टी ने नेताओं से पूछो तो सार्वजनिक रूप में कोई भी भाजपा की निंदा नहीं करना चाहता।