सरकार के हर किसान मिलेट्स किसान थीम पर इस वर्ष भी साहिबगंज जिले के किसानों को मोटे अनाजों की खेती करने के लिए प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का ने बताया कि झारखंड मिलेट्स मिशन से संबंधित मोटे अनाजों की खेती के लिए किसानों को 3000 रुपए प्रति एकड़ और अधिकतम पांच एकड़ तक के मोटे अनाजों के लिए 15000 रुपए प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को 30 अगस्त तक प्रज्ञा केंद्रों में जाकर आवेदन जमा करना होगा।
Site Admin | जून 17, 2024 4:32 अपराह्न
जिले के किसानों को मोटे अनाजों की खेती करने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी
