छत्तीसगढ़ के सभी जिला न्यायालयों और व्यवहार न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान आपसी सुलह से मोटर दुर्घटना दावा, जल कर, संपत्ति कर और राजस्व संबंधी विभिन्न मामलों का निराकरण किया गया।
उच्च न्यायालय के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने कोरबा में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य है कि विवादों को आगे बढ़ाने के बजाय उसे सुलझा लिया जाए।
वहीं, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू ने बालोद जिला न्यायालय पहुंचकर लोक अदालत के कार्यों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Site Admin | जुलाई 13, 2024 7:54 अपराह्न
जिला न्यायालयों और व्यवहार न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया