अक्टूबर 15, 2025 2:11 अपराह्न

printer

जिपमर पुदुचेरी में सीपीआर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जीवन रक्षा शिविर आयोजित

इस महीने 13 से 17 तारीख के बीच चलाए जा रहे देशव्यापी सी. पी. आर. जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जिपमर पुदुचेरी के आपातकालीन चिकित्सा विभाग और ट्रामा सेंटर ने हर मिनट सीपीआर के साथ – जीवन रक्षा की अधिक संभावना विषय पर एक शिविर आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना और प्रतिभागियों को इससे संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करना है। ये एक ऐसी आपातकालीन जीवन रक्षक तकनीक है जो किसी व्यक्ति की सांस या दिल की धड़कन रुकने की स्थिति में अपनाई जाती है।