केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बताया है कि जिन दो भाजपा सांसदों को कथित तौर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने धक्का दिया था, उनकी हालत स्थिर है। संसद भवन में मीडिया से बात करते हुए श्री रिजिजू ने कहा, सांसदों को संसदीय मर्यादा बनाए रखनी चाहिए और शारीरिक बल का सहारा नहीं लेना चाहिए।
इस बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घायल भाजपा सांसद प्रताप सारंगी से नई दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विपक्ष के नेता का पद संभालने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 1975 में इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया था और आज राहुल गांधी उस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। श्री चौहान ने कहा कि देश की जनता लोकतंत्र और संसद का यह अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।