मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 27, 2024 8:20 अपराह्न

printer

देश में गैर-संचारी रोगों से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ रही है- केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

 

    केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार सभी क्षेत्रों में उत्‍पादन को स्थिर रखने और बढ़ाने के लिए सार्वजनिक और निजी भागीदारी को शामिल करने की इच्छुक है। आज चेन्नई में एक मधुमेह विज्ञान कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश में गैर-संचारी रोगों से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ रही है, इन आधुनिक बीमारियों से निपटने के लिए एक ठोस और कुशल अनुसंधान की आवश्यकता है। श्री सिंह ने उन ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान देने के महत्व पर जोर दिया जहां आवश्यकता अधिक है। उन्होंने बताया कि भारत विभिन्न क्षेत्रों में कई विकसित देशों से आगे है और  निजी निवेश के लिए द्वार खोले जाने के बाद ही अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि शुरू हुई। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और विकास का भी आह्वान किया।