जाम्बिया में एक खदान ढहने से आठ खनिकों की मौत हो गई। दुर्घटना में बचे व्यक्ति ने बताया कि घटनास्थल पर नौ लोग मौजूद थे। आठ शवों को निकाल लिया गया है। अन्य लोगों की तलाश जारी है।
जाम्बिया में पिछले वर्ष नवम्बर में एक तांबे की खदान में भूस्खलन से 11 लोगों की मौत हो गई थी।