मई 21, 2024 7:20 अपराह्न

printer

जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने करमाटांड़ थाना के सिकरपोसनी गांव से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने करमाटांड़ थाना के सिकरपोसनी गांव से कल चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर डीएसपी अशोक कुमार राम ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 12 मोबाइल सेटए 28 सिम भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार साइबर अपराधियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जामताड़ा मंडल कारा भेज दिया गया है।