अक्टूबर 30, 2024 11:15 पूर्वाह्न

printer

जामताड़ा पुलिस ने कर्माटांड़ थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

साइबर अपराध के विरुद्ध जामताड़ा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने कर्माटांड़ थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी विकास आनंद लागुरी ने बताया कि अपराधियों के पास से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गयी हैं। उधर, देवघर जिले से भी पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।