जामताड़ा जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के मदनाडीह गांव स्थित बुढ़ा बुढी थान के समीप से साइबर अपराध में लिप्त चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ आनंद कुमार लागुरी ने बताया कि इन अपराधियों के पास से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गयी हैं।
Site Admin | मार्च 5, 2025 11:16 पूर्वाह्न
जामताड़ा जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस को मिली एक और सफलता