लोकसभा आम निर्वाचन में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं शत प्रतिशत मतदान को लेकर जामताड़ा जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय गांधी स्टेडियम में टॉक शो का आयोजन किया गय इस दौरान लोगों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर अपने सुझाव दिए साथ ही परिवार के सदस्यों एवं आसपास पड़ोस के योग्य मतदाताओं को मतदान कराने की शपथ ली गयी।
Site Admin | मई 21, 2024 7:18 अपराह्न
जामताड़ा जिला प्रशासन के द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है