जामताड़ा जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बेना स्थित रामेश्वरम राइस मिल को सील कर दिया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजशेखर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिल में पीडीएस दुकानों का चावल एवं रिपब्लिक आफ बांग्लादेश प्रिंट बोरे सहित अन्य आपत्तिजनक सामानों को बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि मिल मलिक के द्वारा पीडीएस दुकानों का चावल की खरीद की जा रही थी।
Site Admin | दिसम्बर 18, 2024 5:38 अपराह्न
जामताड़ा जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बेना स्थित रामेश्वरम राइस मिल को किया सील