फ़रवरी 8, 2026 6:56 पूर्वाह्न

printer

जापान में संसदीय चुनाव के स्‍नैप पोल के अंतर्गत मतदान जारी

 
 
जापान में संसदीय चुनाव के स्‍नैप पोल के अंतर्गत मतदान चल रहा है। सनाए ताकाइची ने सांसदों द्वारा खुद को प्रधानमंत्री चुने जाने के कुछ ही महीनों बाद जनादेश प्राप्त करने के लिए चुनाव कराने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और जापान इनोवेशन पार्टी का गठबंधन अगर 310 सीटें जीतता है तो वह विपक्ष के नियंत्रण वाले संसद के ऊपरी सदन में बहुमत प्राप्‍त कर लेगा। ताकाइची ने बहुमत नहीं पाने की स्थिति में पद छोड़ने का वादा किया है।
 
एक सप्ताह पहले तक लगभग 46 लाख लोगों ने प्रारंभिक मतदान किया था, जो 2024 के पिछले चुनाव की तुलना में 2.5 प्रतिशत कम है। मतदान में गिरावट का कारण उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी को बताया गया है। मतदाता 289 एकल-सीट निर्वाचन क्षेत्रों में सांसदों का चुनाव करेंगे, शेष सीटों का निर्णय पार्टियों के लिए आनुपातिक प्रतिनिधित्व मतदान द्वारा किया जाएगा।