फ़रवरी 20, 2026 7:27 पूर्वाह्न

printer

जापान में माउंट फ़ूजी के पास आयोजित होने वाला चेरी ब्लॉसम महोत्सव पर्यटकों के बढ़ते उपद्रवी व्यवहार के कारण रद्द

जापान में माउंट फ़ूजी के पास आयोजित होने वाला चेरी ब्लॉसम महोत्सव पर्यटकों के बढ़ते उपद्रवी व्यवहार के कारण रद्द कर दिया गया है। मध्य जापान के फ़ूजीयोशिदा शहर के अधिकारियों ने घोषणा की है कि वे इस वर्ष अरकुरायामा सेंगेन पार्क चेरी ब्लॉसम महोत्सव का आयोजन नहीं करेंगे। कई हफ़्तों तक चलने वाला यह महोत्‍सव पिछले एक दशक से आयोजि‍त किया जा रहा है और प्रतिवर्ष लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। महोत्सव रद्द होने के संबंध में फ़ूजीयोशिदा शहर के मेयर शिगेरू होरियुची ने कहा कि माउंट फ़ूजी के सुंदर परिदृश्य के पीछे यह वास्तविकता छिपी है कि नागरिकों का शांत जीवन खतरे में है। स्‍थानीय निवासियों ने कूड़ा-करकट फैलाने, अनाधिकृत प्रवेश और यहां तक ​​कि पर्यटकों द्वारा निजी घरों में घुसने की शिकायत की। जापान में पिछले वर्ष लगभग चार करोड तीस लाख पर्यटक आए थे, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है।