मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 5, 2023 11:00 पूर्वाह्न | जापान-भूकंप

printer

जापान में पश्चिमी प्रशांत महासागर में रिक्‍टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाला भूकंप दर्ज

जापान में आज पश्चिमी प्रशांत महासागर में रिक्‍टर पैमाने पर छह दशमलव छह की तीव्रता वाला भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का झटका सुबह 11 बजे इजूचेन में तोरीशिमा के निकट 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।

जापान के मौसम विभाग ने भूकंप के और झटके आने के प्रति लोगों को  आगाह करते हुए सतर्क रहने को कहा है। मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा था।

चेतावनी में एक मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका व्‍यक्‍त की गई थी हालांकि लहरों की ऊंचाई 30 सेंटीमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बाद में सुनामी की चेतावनी वापस ले ली।