जापान के अधिकतर हिस्सों में आज भीषण लू की स्थिति बनी रही। देश के दक्षिण-पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर तक उच्च तापमान दर्ज किए गए। जापान की मौसम एजेंसी का कहना है कि गर्मी के मौसम के कारण बहुत से क्षेत्रों में तापमान बढ़ रहे हैं।
कई शहरों में सुबह ग्यारह बजे तक 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। सागा प्रांत के करात्सु शहर में तापमान 35 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस और शिमाने के त्सुवानो टाउन में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चीबा और ओसाका सहित अन्य शहरों में तापमान की ऐसी ही स्थिति रही।
दिन के समय गर्मी बढ़ने के साथ हीता सिटी में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, कुरूम और यामागुची में 38 डिग्री सेल्सियस तथा ओसाका, नागोया और कुमामोटो में तामपान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया गया है।