अगस्त 24, 2025 9:19 अपराह्न

printer

जापान भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

जापान में आज लोगों ने भीषण गर्मी का सामना किया। तापमान खतरनाक स्‍तर तक पहुंच चुका है। केन्‍तो क्षेत्र और तोक्‍यो के आसपास तापमान तकरीबन 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जापान के मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी और पूर्वी जापान में दबाव बनने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अधिकारियों ने लोगों से प्रभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने को कहा है।