जापान में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या करने वाले व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। यह फैसला 2022 में नारा शहर में एक रैली के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री की गोली मारकर हत्या करने के साढ़े तीन साल बाद आया है। नारा जिला न्यायालय के न्यायाधीश शिनिची तनाका ने आज अभियोजन पक्ष के अनुरोध पर यामागामी को बिना पैरोल के आजीवन कारावास की सजा सुनाई। तेत्सुया यामागामी ने पिछले साल मुकदमे की शुरुआत में हत्या के आरोपों को स्वीकार कर लिया था।
Site Admin | जनवरी 21, 2026 9:23 अपराह्न
जापान: पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या करने वाले व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा