जुलाई 15, 2025 1:22 अपराह्न

printer

जापान ने परिस्थितियां अनुकूल होने पर रूस के साथ शांति वार्ता फिर शुरू करने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की

जापान ने परिस्थितियां अनुकूल होने पर रूस के साथ शांति वार्ता फिर शुरू करने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की है। एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्‍कार में मॉस्‍को में जापान के राजदूत अकीरा मूतो ने कहा कि स्थिर संबंधों के लिए दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय मुद्दों का समाधान कर शांति समझौता करना जरूरी है। 
 
 
उन्‍होंने बातचीत के लिए तैयार रहने की राष्‍ट्रपति पुतिन की इच्‍छा का उल्‍लेख करते हुए जापान को रूस का स्‍वाभाविक सहयोगी और पड़ोसी बताया। जापान के राजदूत ने यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए अमरीकी प्रयासों को समर्थन देने की भी बात कही और अमरीका-रूस शिखर वार्ता के सुझाव का स्‍वागत किया। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद जापान ने रूस पर प्रतिबंध लगा दिए थे। इससे दोनों देशों के  संबंध बिगड़ गए थे और रूस ने शांति वार्ता स्‍थगित कर दी थी। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला