जापान ने आज चीन के इस दावे को खारिज कर दिया कि जापान के लड़ाकू विमानों ने चीन के नौसैनिक प्रशिक्षण में बाधा डाली जिसके कारण चीन के विमानों ने जापान के विमानों पर अपने रडार लगा दिए। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव, मिनोरू किहारा ने कहा कि वायु आत्मरक्षा बल के विमानों ने शनिवार को ओकिनावा के पास चीन के सैन्य विमानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखी। जापान ने कहा है कि चीन के लड़ाकू विमानों ने ओकिनावा के पास अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में उड़ रहे जापान के दो एफ-15 विमान पर अपने हथियार-लक्ष्यित रडार तान दिए। जापान के एक अधिकारी किहारा ने इसे एक खतरनाक कदम बताया।
यह खंडन ऐसे समय में आया है जब नवंबर में जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा था कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है, जिसे बीजिंग अपना क्षेत्र मानता है, तो तोक्यो इसमें शामिल हो सकता है। मौजूदा विवाद के बावजूद किहारा ने कहा कि दोनों देशों के बीच स्पष्ट संवाद महत्वपूर्ण बना हुआ है।