फ़रवरी 4, 2026 8:20 अपराह्न

printer

जापान के शोधकर्ता अप्रैल में निपाह वायरस वैक्सीन का मानव नैदानिक परीक्षण शुरू करेंगे

जापान के शोधकर्ता अप्रैल में निपाह वायरस वैक्सीन का मानव नैदानिक ​​परीक्षण शुरू करेंगे। यह इस गंभीर संक्रमण को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह परीक्षण बेल्जियम में होगा। टोक्यो विश्वविद्यालय में विकसित इस वैक्सीन का यह पहला परीक्षण चरण है जिसमें मनुष्यों में इसकी सुरक्षा का आकलन किया जाएगा।

यह निपाह आनुवंशिक सामग्री युक्त संशोधित खसरा वायरस पर आधारित है और हैम्स्टर पर किए गए अध्ययनों में इसकी सुरक्षा और प्रभावकारिता सिद्ध हो चुकी है। परीक्षण में 60 लोग शामिल होंगे। निपाह की मृत्यु दर 40 से 75 प्रतिशत तक है और वर्तमान में इसके लिए कोई भी लाइसेंस प्राप्त वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। दूसरी ओर, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने बांग्लादेश में दूसरे चरण का परीक्षण शुरू कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने निपाह को वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता वाली बीमारी के रूप में सूचीबद्ध किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला