जापान के विदेश मंत्री कामीकावा योको आज दोपहर बाद आधिकारिक यात्रा पर नेपाल पहुंचे। जापान के विदेश मंत्री, नेपाल के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ के निमंत्रण पर नेपाल आये हैं।
जापान के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचण्ड’ से शिष्टाचार भेंट की। नेपाल के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री श्रेष्ठ के साथ आज हुई द्विपक्षीय बैठक में दोनों मंत्रियों ने नेपाल-जापान के संबंधों और द्विपक्षीय सहयोग को और बढाने पर विचार विमर्श किया।
जापान, नेपाल के साथ महिला, शांति और सुरक्षा-डब्ल्यू पी एस मुद्दे पर सहयोग चाहता है। हाल के वर्षों में जापानी सरकार ने इसे काफी बढावा दिया है। महिला, शांति और सुरक्षा-डब्ल्यू पी एस इस बिचार पर आधारित है कि नेतृत्व पदों पर महिलाओं की भागीदारी से समाज अधिक टिकाऊ शांति के बहुत निकट हो सकता है। नेपाल संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षक अभियानों में कर्मियों को भेजने वाला विश्व का सबसे बडा योगदानकर्ता देश है। संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षक अभियानों में नेपाल की महिला कर्मियों की संख्या विश्व में सबसे अधिक है।
जापान में रहने वाले नेपाली नागरिकों की कुल संख्या एक लाख सत्तर हजार से अधिक है। यह जापान में रहने वाले छठी सबसे अधिक विदेशी नागरिकों की संख्या है।