जुलाई 27, 2025 7:23 अपराह्न

printer

जापान के मौसम अधिकारियों ने पूरे देश में प्रचंड गर्मी जारी रहने की चेतावनी दी

जापान के मौसम अधिकारियों ने पूरे देश में प्रचंड गर्मी जारी रहने की चेतावनी दी है। अधिकारियों का कहना है कि किन्‍की क्षेत्र में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो सकता है। तोयोका शहर में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। क्‍योटो शहर में भी तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। होंशू पर उच्‍च दबाव बनने के कारण आसमान साफ रहने और प्रचंड गर्मी की स्थिति उत्‍पन्‍न हो रही है। क्‍योटो और नागासाकी सहित 20 प्रांतों के लिए हीट स्‍ट्रोक का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने लोगों को खुद को शीतल रखने के लिए पानी और नमक का मिश्रण पीने और आराम करने की सलाह दी है। हीट स्‍ट्रोक के कारण बहुत से लोग अस्‍पताल में भर्ती हुए हैं। इनमें से कुछ मामले घातक है।