जापान के कई हिस्सों में आज दोपहर तापमान 40 डिग्री तक पहुँच गया। मध्य जापान के नागोया शहर में पारा 40 डिग्री तक पहुँच गया। अन्य हिस्सों में भी 37 दशमलव 7 से 39 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया है। देश के 47 प्रान्तों में से 28 में, कांटो से लेकर क्यूशू क्षेत्रों तक, लू लगने की चेतावनी जारी की गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी का कहना है कि पूर्वी और पश्चिमी जापान के अधिकांश हिस्सों को कवर करने वाला एक उच्च दबाव तंत्र तापमान बढ़ा रहा है।
Site Admin | अगस्त 31, 2025 7:05 अपराह्न
जापान के कई हिस्सों में आज दोपहर तापमान 40 डिग्री तक पहुँच गया
