जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने आज अपने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया है। ताकाइची प्रशासन के सभी मंत्रियों ने मंत्रिमंडल की बैठक में सामूहिक रूप से अपने इस्तीफे सौंप दिए। नए प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए आज दोपहर संसद का नया सत्र शुरू होने वाला है। मतदान के बाद, नए प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल में नियुक्तियों को अंतिम रूप देंगे और मुख्य कैबिनेट सचिव द्वारा नियुक्तियों की घोषणा की जाएगी। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष ताकाइची को प्रधानमंत्री के रूप में फिर से बहाल किए जाने की उम्मीद है, क्योंकि फरवरी 2026 के आम चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन की जीत के बाद उनकी पार्टी के पास वर्तमान में शक्तिशाली निचले सदन में दो-तिहाई से अधिक सीटें हैं।
News On AIR | फ़रवरी 18, 2026 8:29 पूर्वाह्न
जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने अपने मंत्रिमंडल के साथ दिया इस्तीफा