मार्च 25, 2025 8:31 अपराह्न

printer

जापान: अदालत ने पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या की जांच से प्रेरित सरकारी अनुरोध के बाद यूनिफिकेशन चर्च को भंग करने का आदेश दिया

जापान में, एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की 2022 में हुई हत्या की जांच से प्रेरित सरकारी अनुरोध के बाद यूनिफिकेशन चर्च को भंग करने का आदेश दिया है। दक्षिण कोरिया में स्थापित मूनीज़ उपनाम वाले चर्च पर अनुयायियों पर दान करने के लिए दबाव डालने का आरोप है।

चर्च ने एक बयान में अदालत के आदेश को अन्यायपूर्ण बताया, साथ ही कहा कि अदालत का फैसला गलत कानूनी व्याख्या पर आधारित है और अस्वीकार्य है। चर्च ने कहा कि वह टोक्यो जिला न्यायालय द्वारा अपनी कानूनी स्थिति को रद्द करने के खिलाफ तत्काल अपील पर विचार कर रहा है, जो इसके कर-मुक्त विशेषाधिकार को छीन लेगा।

चर्च को 1960 के दशक में जापान में एक धार्मिक संगठन के रूप में कानूनी दर्जा मिला था, जब पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के दादा, पूर्व प्रधानमंत्री नोबुसुके किशी द्वारा समर्थित कम्युनिस्ट विरोधी आंदोलन चल रहा था। शिंजो आबे की हत्या के आरोपी व्यक्ति ने चर्च से नाराजगी जताई और अपने परिवार की वित्तीय परेशानियों के लिए चर्च को जिम्मेदार ठहराया।