मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 15, 2025 2:03 अपराह्न

printer

जापानी शैली की एनीमेशन, कॉमिक्स और डिजिटल वर्टिकल स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता आज बेंगलुरु के वीवीएन डिग्री कॉलेज में आयोजित की जाएगी

जापानी शैली की एनीमेशन, कॉमिक्स और डिजिटल वर्टिकल स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता आज बेंगलुरु के वीवीएन डिग्री कॉलेज में आयोजित की जाएगी। मीडिया और मनोरंजन संघ, MEAI ने वेव्स पहल के हिस्से के रूप में प्रतियोगिता का आयोजन किया है। वेव्स एनीमे और मांगा प्रतियोगिता जापानी शैली के एनीमेशन, कॉमिक्स, डिजिटल वर्टिकल स्टोरीटेलिंग वेबटून, मूल पात्रों के कॉस्ट्यूम प्रदर्शन और वॉयस एक्टिंग की पाँच श्रेणियों में भारतीय आईपी की खोज और प्रचार करने वाला भारत का पहला राष्ट्रीय मंच है। इसमें शामिल होने के लिए राज्य स्तर पर 121 से अधिक प्रतियोगियों ने पंजीकरण कराया है। चुने गए लोगों को वेव्स चुनौतियों के बैनर तले मुंबई में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

 

विजेताओं को टोक्यो में आयोजित होने वाले एनीमे जापान 2026 में हिस्‍सा लेने के लिए पूरा भुगतान मिलेगा। विजेता वहाँ दुनिया के सबसे बड़े एनीमे मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।