मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 26, 2024 6:22 अपराह्न

printer

जानी मानी लोक गायिका शारदा सिन्हा बीमार, एम्स नई दिल्ली में आई सीयू में भर्ती

जानी मानी लोक गायिका शारदा सिन्हा गंभीर रुप से बीमार हैं। उनका इलाज नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान- एम्स में चल रहा है। स्वास्थ्य अत्यंत खराब होने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। इधर, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर लोक गायिका के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने शारदा सिन्हा के परिजनों से बातचीत की। 
 
 
श्री ठाकुर ने कहा कि लोक गायिका को बेहतर इलाज की सुविधा मिले इसके लिए वे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह करेंगे। 
 
 
शारदा सिन्हा को लोक गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पदम भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। पिछले दिनों ब्रेन हेमरेज से उनके पति की मृत्यु हो गयी थी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला