राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जानी-मानी भौतिक विज्ञानी रोहिणी मधुसूदन गोडबोले के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने श्रीमति गोडबोले के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि रोहिणी ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में अपना जीवन समर्पित किया और युवा लडकियों को वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान और इंजीनियरिंग में सराहनीय योगदान के लिए रोहिणी गोडबोले को 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
Site Admin | अक्टूबर 26, 2024 8:42 पूर्वाह्न
जानी-मानी भौतिक विज्ञानी रोहिणी मधुसूदन गोडबोले के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शोक व्यक्त किया
