मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 7, 2025 11:36 पूर्वाह्न

printer

जानवरों की कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही की जाए और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि जानवरों की कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही की जाए और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए।

 

 

मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि नमाज़ केवल पारंपरिक स्थानों पर ही अदा की जानी चाहिए और इसके लिए किसी नए स्थान की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

 

 

पूरे राज्य में शांतिपूर्ण और सुरक्षित ईद-उल-अजहा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं।

 

 

इस बीच, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने त्योहार के लिए दिशा-निर्देश जारी किए और समुदाय से सद्भाव और अनुशासन की भावना से उनका पालन करने का आग्रह किया।