जांजगीर-चाम्पा जिले के करमन्दा गांव में डायरिया से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। वहीं चालीस से ज्यादा लोग इससे पीड़ित बताए जा रहे हैं। दस मरीजों को जिला अस्पताल और छह मरीजों को बलौदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में शिविर लगाकर पीड़ितों की जांच कर रही है।
Site Admin | जुलाई 12, 2024 8:36 अपराह्न
जांजगीर-चाम्पा जिले के करमन्दा गांव में डायरिया से एक बुजुर्ग महिला की मौत